Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: शुक्रवार को टिहरी नगर पालिका और डीडी मोटर्स के पास दिनदहाड़े खुली फायरिंग की गई, नई टिहरी में इस प्रकार की पहली वारदात है। फायरिंग की यह घटना एक दुकान के सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।
30 अगस्त को टिहरी जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दिनदहाड़े टिहरी नगर पालिका और डीडी मोटर्स के पास खुलेआम फायरिंग की गई। इस वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। फायरिंग की यह घटना दुकान के सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जो राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी ने एक युवक पर फायरिंग करने का प्रयास किया जो हीरो के शोरूम में सेल्समैन का काम करता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दुकान के बाहर खड़े युवक पर हमला किया, जिसे देखकर वह युवक डर के मारे दुकान के अंदर चला गया। इसके बाद आरोपी भी दुकान में घुस आया और फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। नई टिहरी जैसी शांत जगह में इस तरह की वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।