उत्तराखंड में कल देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार सहित 6 जिलों में डीएम बदले गए हैं।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 37 IAS Transfer including DMs of 6 Districts
देहरादून: उत्तराखंड में कल रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर 6 जिलों के डीएम और कई सरकारी विभागों में अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल हुआ है।
37 IAS Transfer including DMs of 6 Districts
उत्तराखंड में हुए प्रशासनिक फेरबदल में सचिवालय के बड़े अफसरों के कार्यभार भी बदले गए हैं। कुल 37 आईएएस अफसरों सहित कुल 45 बड़े अधिकारियों को इधर से उधर किया गया हैं, इनमें एक आईएफएस अधिकारी, एक सचिवालय अधिकारी और 6 अधिकारी प्रांतीय सेवा से हैं। कुमाऊं आयुक्त आईएएस दीपक रावत को सचिव सीएम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही आईएएस हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे और झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून बनाया गया है।
इन 6 जिलों के डीएम बदले
देहरादून में आईएएस सोनिका की जगह सविन बंसल को देहरादून डीएम की जिम्मेदारी दी गई है, आईएएस सोनिका को शासन में अपर सचिव पद पर भेजा गया है।
हरिद्वार जिले में आईएएस धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह आईएएस कर्मेंद्र सिंह को डीएम बनाया है।
पिथौरागढ़ जिले में डीएम रीना जोशी की जगह आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है।
बागेश्वर जिले में डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पर किया गया है। उनकी जगह युवा आईएएस आशीष भटगई को जिम्मेदारी दी गई है।
चमोली में डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, आईएएस संदीप तिवारी चमोली डीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अल्मोड़ा में डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, आईएएस आलोक कुमार पांडे को यहां भेजा है।