उत्तराखंड: पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने BJP में की घर वापसी, छोड़ा कांग्रेस का साथ

भाजपा सदस्यता अभियान शुरुआत के पहले दिन ही भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक धन सिंह नेगी को पार्टी में शामिल कर लिया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Former Tehri MLA Dhan Singh Negi: Former Tehri MLA Dhan Singh Negi Returns To BJP
Image: Former Tehri MLA Dhan Singh Negi Returns To BJP

देहरादून: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की मौजूदगी में पूर्व विधायक धन सिंह नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली जिससे पार्टी को मजबूत समर्थन मिला।

Former Tehri MLA Dhan Singh Negi Returns To BJP

टिहरी के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी की भाजपा में फिर से वापसी हो गई है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत की उपस्थिति में बलवीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में उनकी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि धन सिंह नेगी पार्टी के पुराने और समर्पित सदस्य रहे हैं और अब उनकी वापसी से भाजपा और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की खासियत यह है कि कोई भी हमसे ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकता। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने नेगी की वापसी को पार्टी के लिए ऊर्जा और ताकत का नया स्रोत बताया।

2022 में टिकट न मिलने पर छोड़ी थी पार्टी

धन सिंह नेगी 2017 से 2022 तक टिहरी के विधायक रहे हैं। 2022 में टिकट न मिलने के कारण उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था लेकिन चुनाव में हार गए। भाजपा ने तब कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय को टिकट दिया जो टिहरी से जीत दर्ज करने में सफल रहे। अब धन सिंह नेगी फिर से भाजपा में लौट आए हैं और उनकी वापसी केदारनाथ उपचुनाव से पहले भाजपा के लिए एक बड़ी जीत के रूप में देखी जा रही है।