Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रदेश के नगर निकायों में पर्यावरण मित्रों को दो लाख रुपये की बीमा राशि स्वीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शहरी विकास विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके तहत नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दो लाख रुपये का बीमा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही इस बीमा योजना की घोषणा की थी और अब इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि धामी सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं करती बल्कि उन्हें अमल में लाती है।
इसके पहले मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्रों के मानदेय में भी वृद्धि की थी, जिससे सभी श्रेणियों के सफाई कर्मियों को समान रूप से 500 रुपये प्रतिदिन का लाभ मिला था। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भविष्य में पर्यावरण मित्रों के लिए और भी कल्याणकारी योजनाओं पर काम करेगी जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। यह कदम सरकार की सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।