गढ़वाल के 2 प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, स्टैनफोर्ड ने जारी की सूची

इस साल अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची जारी की है। जिसमें उत्तराखंड के दो प्रोफेसर के नाम भी शामिल हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Scientists of Garhwal: Two Uttarakhand Professors in Top Two Percent Scientists Worldwide
Image: Two Uttarakhand Professors in Top Two Percent Scientists Worldwide

श्रीनगर गढ़वाल: इस सूची में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरसी रमोला और जंतु विज्ञान के विशेषज्ञ प्रो. एनके अग्रवाल का नाम भी शामिल है।

Two Uttarakhand Professors in Top Two Percent Scientists Worldwide

स्वामी रामतीर्थ परिसर के दो प्रोफेसरों ने अपनी उत्कृष्टता के चलते वैश्विक वैज्ञानिकों की सूची में विशेष स्थान बनाया है। प्रो. आरसी रमोला जो पिछले चार वर्षों से इस सूची में शामिल हैं, इन्होने अपने करियर में 225 शोध पत्र, 10 पुस्तकें और 30 पुस्तक अध्ययनों के साथ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। वे रेडिएशन वैज्ञानिक के रूप में भी प्रसिद्ध हैं और अब तक दो दर्जन से अधिक शोध छात्रों को मार्गदर्शन कर चुके हैं।

प्रोफेसर एनके अग्रवाल की उपलब्धि

इसी प्रकार जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एनके अग्रवाल का नाम भी इस प्रतिष्ठित सूची में है। वे जलीय जैव विविधता और पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, जो उनके समर्पण और अनुसंधान की गुणवत्ता को दर्शाता है। प्रो. एनके अग्रवाल ने अब तक सात पुस्तकें, 160 शोध पत्र और पांच शोध परियोजनाएं प्रकाशित की हैं और एक दर्जन से अधिक छात्रों को शोध कार्य में मार्गदर्शन किया है। उनके नाम विश्व की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में आने से स्वामी रामतीर्थ परिसर में उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि पर परिसर के निदेशक और सभी स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।