Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के विश्वविद्यालय परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों के छात्रों के लिए खुशखबरी है, राज्य सरकार अब उन्हें विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृति प्रदान करेगी, चयनित छात्रों को 68 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
उत्तराखंड सरकार और ब्रिटेन के फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) के बीच 14 अगस्त 2024 को शेवेनिंग छात्रवृत्ति योजना के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ था। इस समझौते को राज्य सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। शेवेनिंग योजना यूनाइटेड किंगडम सरकार की वैश्विक छात्रवृत्ति योजना है, जिसके तहत UK के किसी भी विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के विश्वविद्यालय परिसरों और शासकीय महाविद्यालयों के अधिकतम पांच छात्रों को यूके में एक वर्ष के मास्टर कोर्स का अध्ययन करने का मौका देना है।
यह योजना आगामी तीन शैक्षणिक सत्रों (2025-26, 2026-27 और 2027-28) के लिए लागू की गई है, जिसमें प्रति छात्र लगभग 68 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अनुबंध के अनुसार उत्तराखंड सरकार प्रति चयनित छात्र पर 22 लाख रुपये खर्च करेगी, जबकि एफसीडीओ हर छात्र के लिए 42 से 46 लाख रुपये तक की सहायता देगा। राज्य सरकार इस योजना के तहत पांच छात्रों पर कुल 110 लाख रुपये का योगदान करेगी। इस पहल से उत्तराखंड के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे और वे अपनी योग्यताओं को और बढ़ा सकेंगे।