मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दो जिलों में उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की सम्भवना है। बाकी जनपदों में फ़िलहाल शुष्क बना रहेगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 8 November 2024
देहरादून: मैदानी इलाकों में सुबह, शाम और रात के समय पाला पड़ने से भले ही ठंड बढ़ रही है लेकिन दिन के समय सूरज की तपिश बेहाल कर रही है। दूसरी तरफ, पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। दीवाली के बाद तापमान में गिरावट आई है।
Uttarakhand Weather Update 8 November 2024
दीपावली के बाद पहाड़ों में तापमान में गिरावट आने से ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है।पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड काफी बढ़ने लगी है। रात के समय पाला पड़ने और दिन के समय धूप खिलने से रबी की फसलों पर प्रभाव पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्र में भी नवंबर माह में सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ गयी है लेकिन दिन के समय में तेज गर्मी से लोग अब भी परेशान हैं।
मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून मौसम विभाग केंद्र के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के उच्च हिमालय क्षेत्र में आज शुक्रवार को बरसात और हिमपात होने की संभावना है। इन दो जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात हल्का हिमपात होने की भी संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। इसके बावजूद मौसम के तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।