आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम व उसके स्टाफ के साथ हुई अभद्रता मामले में शुक्रवार को सचिवालय में उठी कार्रवाई की मांग, सचिवालय संघ ने किया कार्य बहिष्कार।
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand IAS Association and Secretariat union boycotted work
देहरादून: वरिष्ठ आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम व उनके स्टाफ के साथ हुई अभद्रता के मामले में आईएएस एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया। सचिवालय संघ ने शुक्रवार को दोपहर कार्यबहिष्कार का एलान किया।
Uttarakhand IAS Association and Secretariat union boycotted work
आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मिलकर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। आईएएस एसोसिएशन उत्तराखंड चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन को बिना किसी दबाव कार्रवाई का भरोसा दिया। पत्र के माध्यम से कहा कि सचिव सुंदरम व स्टाफ के साथ अभद्रता, मारपीट की वह निंदा करते हैं। इससे सभी अफसर व्यथित हैं। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि मार्च में नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हुई अभद्रता में दर्ज मुकदमे में आठ माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।
सचिव गृह को त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश
मामले में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव गृह को आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव, सचिवालय प्रशासन को भी पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन सचिव दिलीप जावलकर, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पकंज कुमार पांडेय, शैलेश बगौली, विनय शंकर पांडेय, बीवीआरसी पुरुषोत्तम, बीके संत, नीरज खैरवाल शामिल थे।
बॉबी पंवार पर ये हैं आरोप
IAS मीनाक्षी सुंदरम के वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक कपिल कुमार ने सचिवालय में सरेआम बॉबी पंवार पर इल्जाम लगाए हैं, ये विडियो देखिये...