प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन कल 29 नवंबर से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने की संभावना भी जताई गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update of Winter Rain and Snowfall
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले काफी लम्बे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में तेज धूप है, जबकि सुबह और शाम को ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है। बुधवार को देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 101 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
Uttarakhand Weather Update of Winter Rain and Snowfall
उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में लगातार शुष्क मौसम से पूरे प्रदेश में सूखी ठंड पढ़ रही है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज 28 नवंबर को पूरे प्रदेशभर का पूर्वानुमान जारी किया, रिपोर्ट के मुताबिक आज मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन कल 29 नवंबर से प्रदेश में हल्की बारिश और ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में और गिरावट आने की संभावना भी जताई गई है। मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरा है, जो अभी और बढ़ेगा, सावधानी बरतें।
बीमारियों से ऐसे बचें
सूखी ठंड के कारण कई जिलों में बच्चे और बुजुर्ग लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इन दिनों ज्यादातर बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में बाहर का खानपान भी जितना अवॉयड करें उतना बढ़िया। हेल्थी डाइट लें। भोजन में इम्युनिटी बढ़ाने वाले फल और सब्जियां शामिल करें। सुबह के समय वॉक पर न जाएं, गर्म कपड़े पहनें, एक्सरसाइज और योग करते रहें।
तापमान की ये है ताजा स्थिति
आज देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बीते बुधवार, यानी कल, देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।