उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर एक महिला सोशल मीडिया पर सस्ते प्रचार के लिए अश्लील रील बनाने लगी, एसएसपी मीणा ने लिया तत्काल संज्ञान, महिला पर मुकदमा दर्ज..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Case on Woman making reels wearing Uttarakhand police uniform
नैनीताल: फेमस होने और पैसा कमाने की चाह में वर्दी का गलत प्रयोग व गलत कंटेंट के साथ वीडियो पोस्ट करना महिला को भारी पड़ा। इस आरोप में महिला पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए गलत कंटेंट और अनुचित तरीकों का सहारा लेने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया सेल पूरी तरह सतर्क है और ऐसे गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।
Case on Woman making reels wearing Uttarakhand police uniform
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर एक महिला सोशल मीडिया पर सस्ते प्रचार के लिए अश्लील रील बनाने लगी। मामले का एसएसपी मीणा ने तत्काल संज्ञान ले लिया और महिला पर मुकदमा दर्ज कर दिया। महिला द्वारा उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अश्लील शब्दों के साथ वीडियो बनाकर डाले गए थे।
फेमस होने, पैसा कमाने के लालच में बनाये वीडियो
मामले में एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी ने महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से महिला की सभी आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो हटवाए गए हैं। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने यह वर्दी अमेजन से मंगवाई थी और सोशल मीडिया पर फेमस होने और ज्यादा पैसा कमाने के लालच में ऐसे वीडियो बनाना शुरू किया।
पुलिस के सख्त निर्देश
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न हो, जिससे पुलिस विभाग या किसी अन्य सरकारी संस्था की छवि धूमिल हो। ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।