देहरादून: जौलीग्रांट अस्पताल में 31 जनवरी तक निःशुल्क होगी ओपीडी, ये रहेगा समय

कई बार जानकारी के अभाव में लोग खुद ही घरेलू उपचार करने लग जाते है। ऐसे में ये फ्री OPD मरीजों के लिए नए साल पर जॉलीग्रांट अस्पताल प्रशासन का तोहफा है..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Jolly Grant Hospital: Free OPD till January 31 at Jolly Grant Hospital
Image: Free OPD till January 31 at Jolly Grant Hospital

देहरादून: जौलीग्रांट हॉस्पिटल की ओर से सामान्य ओपीडी में आने वाले रोगियों को निशुल्क पंजीकरण व स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। 31 जनवरी तक अस्पताल में सामान्य ओपीडी सेवाओं को निशुल्क किया गया है।

Free OPD till January 31 at Jolly Grant Hospital

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 31 जनवरी तक हिमालयन अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाओं को निशुल्क रखा गया है। निशुल्क ओपीडी सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी।
डॉ. धस्माना ने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में लोग खुद ही घरेलू उपचार करने लग जाते है। प्रतिवर्ष 4 लाख से अधिक मरीज उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल आते हैं। आंकड़े बताते हैं कि गुणवत्तापरक व अत्याधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों से सुसज्जित हिमालयन अस्पताल पर लाखों मरीजों का भरोसा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा अस्पताल की निशुल्क सेवा का लाभ उठाने की बात कही। अस्पताल आने वाले रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0135-2471202, 8194009605 पर संपर्क कर सकते है।