Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: HNB का एक छात्र देर रात डेम कॉलोनी के पास बाइक चला रहा था, तभी उसकी बाइक एक अज्ञात गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एमपीएड छात्र अंकित देर रात डेम कॉलोनी की तरफ अपनी बाइक चला रहा था, तभी उसकी बाइक एक अन्य अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। अंकित को आग से गंभीर जलन और चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्रीनगर के कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पहली नजर में यह एक सड़क दुर्घटना लगती है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय और मृतक के परिवार में भारी दुख का माहौल है। अंकित काशीपुर का निवासी था और गढ़वाल विश्वविद्यालय में एमपीएड का छात्र था। इस घटना ने विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ा दी है।