उत्तराखंड: फ्लैट में लगी आग तो घबराकर तीसरी मंजिल से कूद गया युवक, दर्दनाक मौत

आग भीषण के कारण, रहवासी व्यक्ति घबराकर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। इसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Man Jumped from Third Floor: man jumped from third floor after flat caught fire
Image: man jumped from third floor after flat caught fire

हरिद्वार: रानीपुर झाल के पास नक्षत्र वाटिका के कॉलोनी में बने तीन मंजिला भवन में आग लग गई। आग से बचने के लिए एक युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी और नीचे कूद गया।

man jumped from third floor after flat caught fire

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग भीषण के कारण, रहवासी व्यक्ति घबराकर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। इसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।