उत्तराखंड: नाबालिग का धर्म बदलना चाहता था आसिफ, नहीं मानी तो जंगल में दुष्कर्म कर मार डाला

समुदाय विशेष का युवक किशोरी का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था, लेकिन उसने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए आरोपियों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Minor raped and murdered: 17 year old girl raped and then murdered
Image: 17 year old girl raped and then murdered

रामनगर: लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की का शव रामनगर के एक जंगल में मिला। पुलिस की जांच के मुताबिक किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

17 year old girl raped and then murdered

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पढ़ुआ थाने में एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी गुमशुदगी दर्ज की थी. उन्होंने अपनी तहरीर में बताया था कि 25 जनवरी की शाम लगभग पांच बजे उनकी बेटी लापता हो गई थी. उनके परिवार वालों ने अपने आस-पास के क्षेत्र में किशोरी की खोज की थी लेकिन काफी तलासने के बाद भी वो नहीं मिली। किशोरी के पिता ने बताया था कि उनकी बेटी को एक विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसला कर भगा के ले गया. पीड़ित पिता ने पढ़ुआ थाने में 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

छह आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने उस क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले किशोरी और उसके प्रेमी की पहचान हुई। इसके बाद, पुलिस को नजीमाबाद तक युवक की बाइक की लोकेशन मिली। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर ढखेरवा चौकी इंचार्ज संदीप यादव अपनी टीम के साथ देहरादून पहुंचे। उसके बाद रामनगर थाना क्षेत्र में नेहवाला क्षेत्र से पुलिस ने किशोरी के प्रेमी आसिफ ( उर्फ छोटू) समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस टीम ने जांच के दौरान ही रामनगर के जंगल से किशोरी का शव भी बरामद किया।

धर्म परिवर्तन नहीं करवाया तो कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक किशोरी के चेहरे और गले पर निशान थे, और उसके कपड़े भी फटे हुए थे। पुलिस ने जंगल से शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी आसिफ, सलमान, रजब, जुबेर सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतका के पिता का आरोप है कि समुदाय विशेष का युवक उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था, लेकिन बेटी ने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए आरोपियों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।