Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: बीते 6 दिन में जनपद में 9 भूकंप के झटके आ चुके हैं, जिनके कारण स्थानीय लोग डरे हुए हैं. ऐसे में किसी ने लोगों के डर का फायदा उठाते हुए सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट अपलोड कर दी. रात को बड़ा भूकम्प आने वाला है ये खबर तुरंत वायरल हो गई. बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल और परशुराम मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए. बहरहाल उत्तरकाशी पुलिस ने लोगों के डर को दूर करते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है.
शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी में एक बड़ा भूकंप आने की खबर तेजी से फैल गई। इस खबर से भयभीत होकर स्थानीय लोग रात में घरों से बाहर आ गए. आधी रात के समय भैरव चौक, गंगोरी, तिलोथ और मुख्य बाजार जैसे स्थानों पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। जमा भीड़ को देखकर जिला प्रशासन और पुलिस एक्शन में आया. प्रशासन ने लोगों को सचेत करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट फर्जी है. जिले में लगातार आ रहे भूकम्प की घटनाओं का फायदा उठाते हुए किसी ने गलत अपवाह फैलाई वहीं स्थानीय लोगों ने भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
है। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भूकंप की जानकारी गलत है। पुलिस ने कहा कि हाल ही में जिले में आए भूकंपों के मद्देनजर, फर्जी खबरें और अफवाहें तेजी से फैल सकती हैं. इससे स्थानीय लोगों में अनावश्यक भय की स्थिति पैदा हो सकती है. ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कृपया ऐसी कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें।