उत्तराखंड: मिनी बैंक कार्यालय में लगी भीषण आग, लाखों की नकदी सहित दस्तावेज जलकर राख

स्थानीय निवासियों ने मिलकर आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए, कड़ी मेहनत के बाद उन लोगों ने आग पर नियंत्रण पाया. लेकिन तब तक समिति के कार्यालय में रखी लगभग लाखों की नकदी, कंप्यूटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो चुके थे।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Huge fire in mini bank: Huge fire breaks out in mini bank office
Image: Huge fire breaks out in mini bank office

टिहरी गढ़वाल: जौनपुर ब्लॉक के भवान में स्थित स्यालसी बहुउद्देशीय सहकारी समिति के मिनी बैंक कार्यालय में अचानक आग लग गई। इस आग से लाखों रुपये की नकदी, सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Huge fire breaks out in mini bank office

विकासखंड में सहकारी सचिव प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि बहुउद्देशीय सहकारी समिति स्यालसी (भवान) के सचिव उपेंद्र चौहान ने केंद्र में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना दी। गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे समिति के भवान कार्यालय के निकट अचानक स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखीं। बहुउद्देशीय सहकारी समिति के मिनी बैंक कार्यालय में आग की लपटे बाहर तक आ रही थी. स्थानीय निवासियों ने मिलकर कार्यालय में आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए। कड़ी मेहनत के बाद उन लोगों ने आग पर नियंत्रण पाया. लेकिन तब तक समिति के कार्यालय में रखी लगभग 5 लाख रुपये की नकदी, कंप्यूटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो चुके थे।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण

भवान व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगमोहन चौहान ने कहा कि जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र में अग्निशामक सेवा की कोई यूनिट नहीं है। यदि दमकल के कर्मचारी मौजूद होते, तो शायद नुकसान को कम किया जा सकता था। उन्होंने शासन और प्रशासन से थत्यूड़ थाना में दमकल यूनिट की स्थापना की अपील की है। थत्यूड़ थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने जानकारी दी कि स्यालसी भवान में आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्राथमिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में करीब 11 लाख रूपये से अधिक का नुकसान हुआ है.