Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कॉरपोरेट डैस्क की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के अन्तर्गत मरीज़ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अस्पताल की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर अपना अपॉइंटमेंट बुक करवाना है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौरव रतूड़ी ने यह जानकारी मीडिया को दी है। डॉ गौरव रतूड़ी ने बताया कि लंबे समय से मरीज़ कॉरपोरेट डैस्क सेवा की मांग कर रहे थे। इस सेवा के अन्र्तगत ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, वरीयता अपॉइंटमेंट, होम सैम्पल कलैक्शन, रेडियोलाजी जांचों के वरीयता अपॉइंटमेंट व कॉरपोरेट मरीजों का प्रबन्धन किया जाएगा। मरीजों को बिना लाइन में लगे वरीयता पर डाॅक्टरों से परामर्श मिलेगा। अस्पताल के सामान्य ओपीडी समय के अलावा दोपहर व शाम की शिफ्ट में भी डॉक्टरों के वरीयता अपॉइंटमेंट बुक करवाए जा सकते हैं। सीजीएचएस एवम् ईएसआई कार्डधारक लाभार्थियों को भी अब होम सैम्पल कलेक्शन की सुविधा का लाभ मिलेगा। होम सैम्पल कलैक्शन सेवा के लिए उन्हें अस्पताल में स्वयं आकर रैफरल दिखाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
अस्पताल की अधिकृत साइट appointment.smihospital.com पर जाकर अपना अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते है। इसके साथ ही मोबाइल नम्बर 9389922423 पर भी आप वरीयता अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। 3 फरवरी 2025 से यह सेवा शुरू होने जा रही है।