उत्तराखंड: यमुनोत्री MLA के भाई ने जेल में मनाई शिवरात्रि, पुलिस के सामने युवक पर किया था जानलेवा हमला

पुलिस व स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में विनोद डोभाल ने प्रवीन सिंह रावत व उसके साथियों को जान से मारने की उद्देश्य से गाड़ी में तीन-चार बार टक्कर मारी। प्रवीन रावत का कहना है कि आरोपी वाहन को पहाड़ी से फेंकने की प्लानिंग के साथ पहुंचे थे..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Yamunotri MLA: Yamunotri MLA brother jailed for murder attempt
Image: Yamunotri MLA brother jailed for murder attempt

उत्तरकाशी: यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के भाई बड़कोट पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल को स्थानीय युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधायक के भाई ने इस बार की शिवरात्रि जेल में ही मनाई।

Yamunotri MLA's brother jailed for murder attempt

पालिका अध्यक्ष पर एक स्थानीय युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में बड़कोट पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को सिविल जज (जूनियर डिविज़न) पुरोला मीनाक्षी शर्मा की अदालत में पेश किया, जहां से पालिकाध्यक्ष एवं उसके सहयोगी की जमानत खारिज कर टिहरी जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार देर रात्रि बड़कोट पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित प्रवीन रावत ने बताया कि वह नौगांव-बैगासु होते हुए अपने साथियों के साथ बड़कोट आ रहा था। रास्ते में यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल के भाई बड़़कोट पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल रात्रि में यमुना नदी में अवैध खनन कर रहा था। प्रवीन ने इसकी सूचना 112 टोल फ्री नंबर पर दी।

गाड़ी पर तीन-चार बार मारी टक्कर

बड़कोट पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। घटनास्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचा तथा पुलिस के हाथों से पोकलैंड की चाबी छीन ली। साथ ही धमकी दी कि जो बन पड़े, कर लेना। विनोद डोभाल ने प्रवीन रावत को ढूंढ लिया। आरोप है कि पुलिस व स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में विनोद डोभाल ने प्रवीन सिंह रावत व उसके साथियों को जान से मारने की उद्देश्य से गाड़ी में तीन-चार बार टक्कर मारी। प्रवीन रावत का कहना है कि आरोपी वाहन को पहाड़ी से फेंकने की प्लानिंग के साथ पहुंचे थे, लेकिन प्रवीन ने वाहन को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया। पुलिस के द्वारा बीच बचाव करने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया।

विधायक के भाई की सरेआम गुंडागर्दी

इधर थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत ने बताया कि बड़कोट पुलिस ने पीड़ित प्रवीन रावत के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए विनोद डोभाल उर्फ कुतरू एवं उनके सहयोगी अंकित रमोला आदि पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पुरोला में पेश किया, जहां न्यायालय मजिस्ट्रेट पुरोला ने उन्हें जेल भेज दिया। विनोद डोभाल को पालिकाध्यक्ष बड़कोट का पदभार संभाले एक माह भी नहीं हुआ है और अभी से वह दबंगई पर उतर आया है। ऐसे जनप्रतिनिधियों से जनता किसी भलाई की क्या उम्मीद कर सकती है?