देहरादून: 6 नंबर पुलिया ठेके के बाहर खूनी बवाल, दो लोगों पर लगी गोलियां.. हवाई फायर कर फरार हुए आरोपी

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के विवाद के दौरान फायरिंग हुई। घटना में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun Firing: Two Injured in Firing Outside Liquor Shop in Dehradun
Image: Two Injured in Firing Outside Liquor Shop in Dehradun

देहरादून: राजधानी देहरादून में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रायपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान कथित तौर पर देसी कट्टे से फायरिंग की गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर शराब का ठेका निर्धारित समय से पहले बंद करा दिया।

Two Injured in Firing Outside Liquor Shop in Dehradun

पुलिस के अनुसार, घटना में 38 वर्षीय नवीन राणा की छाती में गोली का छर्रा लगा। उन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 25 वर्षीय कविंद्र शर्मा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। उनका इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। दोनों घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले लोगों को गोली की आवाज किसी बाइक के शोर जैसी लगी। कुछ ही क्षण बाद जब अफरातफरी मची, तब लोगों को फायरिंग का पता चला। आगे पढ़िए..

प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि आरोपी घटना के बाद हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

एसपी सिटी ने क्या कहा?

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना में दो लोग घायल हुए हैं और दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मामले की जांच जारी

पुलिस घटना के पीछे विवाद की वजह, शामिल लोगों की पहचान और फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।