उत्तराखंड: लिव-इन पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे हमलावर, युवती को लगी गोली; एम्स में भर्ती

हरिद्वार के मायापुर में लिव-इन पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे हमलावरों की गोली युवती को लग गई, जिसके बाद उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान और गोलीकांड के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar News: Woman Shot During Attack on Live-in Partner in Haridwar
Image: Woman Shot During Attack on Live-in Partner in Haridwar

हरिद्वार: मायापुर क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार, हमलावर उसके पार्टनर अंश को निशाना बनाने पहुंचे थे। गोली चलने के दौरान युवती सामने आ गई और उसे गोली लग गई।

Woman Shot During Attack on Live-in Partner in Haridwar

पुलिस के मुताबिक, केशर हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है। वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, अंश के खिलाफ पहले से कुछ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। आगे पढ़िए..

शुक्रवार रात कुछ युवक अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने अंश पर गोली चलाई। इसी दौरान केशर बीच में आ गई और गोली उसे लग गई।

एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

घटना के बाद घायल युवती को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

गोली चलने की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के अनुसार, हमलावरों की पहचान और गोलीकांड के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।