उत्तराखंड: मां ने शराब पीने के लिए किया मना, बेटे ने मार दी गोली.. आरोपी फरार

ऋषिकेश की विस्थापित कॉलोनी में शराब के नशे में बेटे ने अपनी मां को तमंचे से गोली मार दी। घायल महिला का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Son Shoots Mother: Son Shoots Mother After Domestic Dispute in Rishikesh
Image: Son Shoots Mother After Domestic Dispute in Rishikesh

ऋषिकेश: ऋषिकेश की आम बाग विस्थापित कॉलोनी में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी मां पर तमंचे से गोली चला दी। गोली महिला के सिर में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

Son Shoots Mother After Domestic Dispute in Rishikesh

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक सुमित गौड़ (32 वर्ष) अपनी मां उषा देवी के साथ रहता है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से शराब का आदी है। रविवार रात वह कथित तौर पर शराब पीकर घर पहुंचा। इस दौरान मां ने उसे शराब पीने को लेकर टोका, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आगे पढ़िए..

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अविवाहित है और लंबे समय से शराब की लत से जूझ रहा था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हथियार की बरामदगी, घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।