रोजगार समाचार: CISF ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1161 पदों पर जारी की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

CISF की ओर से 1,161 कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जल्द ही आवेदन शुरू कर दिए जाएँगे। इसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Constable Tradesman in CISF: Recruitment for 1161 posts of Constable Tradesman in CISF
Image: Recruitment for 1161 posts of Constable Tradesman in CISF

देहरादून: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से 1,161 कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए जल्द की आवेदन पत्र जारी कर दिए जाएँगे।

Recruitment for 1161 posts of Constable Tradesman in CISF

सीआईएसएफ की ओर से 1,161 कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएँगे। इसके बाद भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को शारीरिक फिटनेस और आवश्यक मानकों को पूरा करने के लिए परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा लिखित परीक्षा OMR शीट्स या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

आवेदन तिथि

प्रारंभिक तिथि :- 5 मार्च 2025
अंतिम तिथि :- 3 अप्रैल, 2025

आयु सीमा

न्यूनतम आयु :- 18 वर्ष,
अधिकतम आयु :- 23 वर्ष,
आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी,

वैकेंसी

कांस्टेबल कुक -: 493 पद,
कांस्टेबल धोबी -: 262 पद,
कांस्टेबल नाई -: 199 पद,
कांस्टेबल स्वीपर -: 152 पद,
कांस्टेबल टेलर -: 23 पद,
कांस्टेबल कॉबलर -: 9 पद,
कांस्टेबल कारपेंटर -: 9 पद,
कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन -: 4 पद,
कांस्टेबल माली -: 4 पद,
कांस्टेबल एमपी अटेंडेंट -: 2 पद,
कांस्टेबल पेंटर- 2 पद,
कांस्टेबल चार्जमैन मैकेनिकल -: 1 पद,
कांस्टेबल वेल्डर -: 1

सैलरी

21,700 से 69,100 रुपये तक,

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष की परीक्षा पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास ये योग्यता 3 अप्रैल 2025 से पहले की जानी चाहिए।

आधिकारिक वेबसाइट

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च 2025 से CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से सम्बंधित अन्य जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।