Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में नवनिर्मित वाहन पार्किंग की पहाड़ी पर भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा गिर गया, जिससे वहां वाहन खड़े करने वाले लोगों में दहशत बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक वाहन पार्किंग को निर्माण एजेंसी ने विभाग को हेंडओवर भी नहीं किया है।
बीते दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण थत्यूड़ में करीब 86 लाख रुपए की लागत से बनी पार्किंग की पहाड़ी पर भूस्खलन हो गया। मलबा नीचे पार्किंग स्थल पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई वाहन पार्क नहीं था। लोगों की भी आवाजाही नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार का कहना है कि सीजन की पहली बारिश में ही पार्किंग में पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे हैं। आगे बरसात के मौसम में और भी ज्यादा खतरा बन सकता है। उन्होंने पार्किंग के ऊपर पहाड़ी पर सुरक्षा जाल लगाए जाने की मांग की है।