हरिद्वार: रहमत साबरी गेस्ट हाउस बना देह-व्यापार का अड्डा, पुलिस ने 3 नाबालिग बच्चियों को छुड़वाया

पुलिस ने मौके पर देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कुछ महिलाओं सहित 9 लोगों गिरफ्तार किया। वहीं होटल का मालिक और संचालक पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए। मौके से गिरफ्तार आरोपियों में 5 महिलाऐं और 4 पुरुष शामिल हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Human Trafficking: 3 minor girls rescued from Rehmat Sabri Guest House
Image: 3 minor girls rescued from Rehmat Sabri Guest House

हरिद्वार: रहमत साबरी गेस्ट हाउस में देह व्यापार की शिकायतों के चलते एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कलियर थाना पुलिस टीम ने मिलकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन नाबालिग बच्चियों को आजाद किया।

3 minor girls rescued from Rehmat Sabri Guest House

जानकारी के अनुसार कलियर थाने में गुप सूचना आई थी कि रहमत साबरी गेस्ट हाउस में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर बीते रविवार की शाम को कलियर थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मिलकर रहमत साबरी गेस्ट हाउस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके मौके पर कई लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

गेस्ट हाउस का मालिक फरार

पुलिस ने मौके पर देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कुछ महिलाओं सहित 9 लोगों गिरफ्तार किया। वहीं होटल का मालिक और संचालक पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए। मौके से गिरफ्तार आरोपियों में 5 महिलाऐं और 4 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों को भी बरामद किया है। पुलिस टीम फिलहाल इन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अनुसार इससे पहले भी रहमत साबरी गेस्ट हाउस से देह व्यापार से जुड़े लोग जेल जा चुके हैं। इस गेस्ट हाउस मालिक देह व्यापार संचालन के आरोप में इससे पहले जेल जा चुका है। फरार हैं। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है, फरार आरोपियों की तलाश में कर रही है।

गिरफ्तार पुरुष आरोपी

रवि कुमार, पुत्र नाथीराम, निवासी गण ग्राम तेलपूरा थाना बुग्गावाला हरिद्वार,
फरमान, पुत्र इलियास, निवासी गण ग्राम तेलपूरा थाना बुग्गावाला हरिद्वार,
जय, पुत्र श्याम प्रसाद निवासी पूर्वीनाथ नगर मद्रासी मोहल्ला ज्वालापुर हरिद्वार,
सागर, पुत्र जोगेंद्र निवासी बागराणा थाना लोनी गाजियाबाद,