उत्तराखंड: दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार, दूल्हा फरार.. दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज

लड़की शादी के लिए दुल्हन का जोड़ा पहनकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ आर्य समाज के मंदिर पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोग घंटो इंतजार करते रहे, लेकिन ना ही दूल्हा मनीष आया और न ही उसके परिवार वाले लोग मंदिर में पहुंचे।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Case against groom: Case against groom who never made it to the wedding
Image: Case against groom who never made it to the wedding

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में युवती शादी के मंडप में दूल्हे का इंतजार करती रह गई लेकिन दूल्हा नहीं आया। दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पूरे मामले में धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Case against groom who never made it to the wedding

मुखानी थाना क्षेत्र की एक युवती दुल्हन के जोड़े में रोती हुई पुलिस के पास पहुंची, उसने बताया कि वो नैनीताल जिले के तल्लीताल थाना क्षेत्र की निवासी है और वर्तमान में मुखानी थाना क्षेत्र में किराए के कमरे पर रहती है। पीड़िता ने बताया कि जब वह रुद्रपुर में रहती थी तो उसके पड़ोस में बिंदुखत्ता लालकुआं का युवक मनीष जोशी रहता था। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई, कुछ समय के बाद मनीष ने युवती को प्रेम का प्रस्ताव दिया, जिसे उसने पहले अस्वीकार कर दिया। लेकिन मनीष के लगातार आग्रह पर युवती ने इस शर्त पर प्रस्ताव स्वीकार किया कि वह उससे शादी करेगा। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर मनीष ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी मनीष कभी उसे हल्द्वानी बुलाकर, कभी भीमताल और कभी किराए के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान पीड़िता मनीष की मानसिकता को समझ नहीं पाई।

आर्य समाज के मंदिर में होनी थी शादी

युवती के कहने पर दोनों ने अपने परिवार वालों से अपने रिश्ते की बात कही तो दोनों के परिजनों ने भी सहमती देदी थी। बीते 2 मार्च को दोनों की शादी हल्द्वानी स्थित एक मंदिर में होनी थी। लड़की शादी के लिए दुल्हन का जोड़ा पहनकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ आर्य समाज के मंदिर पहुंची। दुल्हन के साथ वहां मौजूद सभी लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन ना ही दूल्हा मनीष आया और न ही उसके परिवार वाले लोग मंदिर में पहुंचे। युवती ने मनीष और उसके घरवालों को को फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।

दुष्कर्म की धाराओं मुकदमा दर्ज

दुल्हन पक्ष की ओर से घंटों तक बारात का इंतजार करने के बाद भी जब कोई नहीं आया तो दुल्हन अपने परिजनों के साथ मुखानी थाने पहुँच गई। पीड़िता ने आरोपी मनीष और उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता का आरोप है कि लड़की ठाकुर और लड़का ब्राह्मण जाति का होने के कारण परिवार वालों ने शादी तोड़ी गई है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में तथा उसके माता-पिता तथा बहन के खिलाफ धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम इस मामले में आगे की जांच कर रही है।