UBSE 10th-12th Result 2025: 19 अप्रैल को जारी होंगे Uttarakhand Board के रिजल्ट, यहां करें चेक

उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ मुकुल किमार सती ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आगामी 19 अप्रैल को पूर्वाहन 11:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
UK Board 2025: UK Board 10th and 12th Result 2025 Date
Image: UK Board 10th and 12th Result 2025 Date

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आखिरकार बोर्ड परीक्षा परिणाम की तिथियों का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आगामी 19 अप्रैल 2025 को जारी होगा।

UK Board 10th and 12th Result 2025 Date

बीते 21 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2 लाख से अधिक छात्रों ने शामिल हुए थे। इस परीक्षा का परिणाम 19 अप्रैल को जारी किया जाएगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद अब आगामी शनिवार 19 अप्रैल 2025 को उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024-2025 का रिजल्ट घोषित जारी करने जा रहा है। 19 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिषद द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए दो आधिकारिक वेबसाइट्स पर बोर्ड रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट

उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ मुकुल किमार सती ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आगामी 19 अप्रैल को पूर्वाहन 11:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्र को अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ व स्कूल कोड दर्ज करना होगा।