Uttarakhand Board Results: कनकलता ने हाईस्कूल में प्राप्त किए 99% अंक, राज्य स्तर पर दूसरा स्थान

टिहरी गढ़वाल की कनक लता ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 99% अंक हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Kanaklata Bisht: Uttarakhand Board Result 2025
Image: Uttarakhand Board Result 2025

टिहरी गढ़वाल: उतराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नई टिहरी की कनकलता ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

Uttarakhand Board Result 2025

कनक लता बिष्ट नई टिहरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं. उन्होंने उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 500 में से 495 अंक प्राप्त हासिल किए हैं. कनक लता ने बोर्ड परीक्षा में 99% अंक हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इस बार हाई स्कूल में दो बच्चों ने पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं कनक लता ने राज्य में दूसरा पाकर परिजनों और विद्यालय का मान बढ़ाया है.

प्रधानाचार्य ने दी बधाई

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी की प्रिंसिपल ने कनक लता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, कनक उनके स्कूल की शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल छात्रा रही हैं, उनकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। कनक लता बिष्ट बोर्ड परीक्षा में 495 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाकर बेहद खुश हैं। कनक ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा, “सफलता के लिए लगातार मेहनत और धैर्य जरूरी है। अगर आप मेहनत करते रहेंगे, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।”

विद्यालय और परिजनों का बढ़ाया मान

कनक लता ने बताया कि वह भविष्य में और मेहनत कर अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। कनक ने अपनी इस उपलब्धि ने नई टिहरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम पूरे प्रदेश में ऊंचा किया है। स्थानीय लोगऔर स्कूल के पूर्व छात्र भी कनक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।