उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की निवासी वर्णिका डालाकोटी ने CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: CBSE 10th Board Result 2025
अल्मोड़ा: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा बीते 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं। जिसमें उत्तराखंड की बेटी कक्षा 10वीं की छात्रा वर्णिका डालाकोटी ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
Varnika scored 97.2% marks in CBSE 10th board
शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की 10वीं की छात्रा वर्णिका डालाकोटी ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वर्णिका को विज्ञान विषय में 97 नंबर, सामाजिक विज्ञान में 99, गणित में 98, अंग्रेजी और हिंदी विषयों में 96 और कंप्यूटर साइंस में 100 नंबर प्राप्त हुए हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की निवासी वर्णिका डालाकोटी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शारदा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी वर्णिका को बधाई दी है। वर्णिका में परिजनों में ख़ुशी का माहौल छाया हुआ है।
डॉक्टर बनना चाहती हैं वर्णिका
वर्णिका बताती हैं कि वो स्कूल के बाद रोजाना 3 से 4 घंटे घर में सेल्फ स्टडी किया करती थीं और वह यूट्यूब की मदद से अपने डाउट क्लियर करती थीं। वर्णिका ने बताया कि वो भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसलिए वो 11वीं कक्षा में पीसीबी सब्जेक्ट लेंगी और इसके बाद नीट (NEET) की तैयारी करेंगी।
फोटोग्राफी करते हैं माता-पिता
वर्णिका ने बताया कि उनके माता-पिता साथ मिलकर फोटोग्राफी का बिजनेस करते हैं। उनके पिता दानपुर भवन में एक मॉडर्न फोटो स्टूडियो का संचालन करते हैं। वहीं वर्णिका की माँ घर पर रहकर वीडियो एडिटिंग का काम करती हैं। वर्णिका के माता-पिता बेटी की इस उपलब्धी से बेहद गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। वर्णिका डालाकोटी ने अपनी इस उपलब्धी से अपने परिजनों और स्कूल सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।