उत्तराखंड: घात लगाए दबंगों ने युवक पर किया ऐसा जानलेवा हमला, करना पड़ा हायर सेंटर रेफर

इटव्वा चौराहे पर तीन दबंगों ने राजेंद्र सिंह पर लोहे की रॉड एवं लाठी डंडों से जानलेवा हमला करते हुए लहुलुहान कर दिया. आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए....
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Deadly attack: Three bullies attacked Rajendra Singh with iron rod
Image: Three bullies attacked Rajendra Singh with iron rod

उधमसिंह नगर: बाइक पर बैठकर घर जा रहे युवक पर इटव्वा चौराहे पर घात लगाए बैठे तीन दबंगों ने लोहे की रॉड एवं लाठी डंडों से जानलेवा हमला करते हुए लहुलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Three bullies attacked Rajendra Singh with iron rod

जानकारी के अनुसार ग्राम इटव्वा निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 मई की शाम लगभग 7:10 बजे वह इटव्वा चौराहे से अपने घर की तरफ मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रहा था। कृष्ण सिंह पुत्र सुबेग सिंह निवासी ग्राम केलाबंदवारी पहले से ही इटव्वा चौराहे पर खड़ा था, दो लोग करन सिंह पुत्र सुबेग सिंह निवासी केलाबंदवारी और अमन सिंह पुत्र कस्तूर सिंह निवासी ग्राम इटव्वा वहीं 200 मीटर दूर खड़े थे। तीनों ने लोहे की रॉड्स, लाठी डंडों से लैस होकर उसे घेरकर जानलेवा हमला किया, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राजेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों से जान का खतरा बना रहता है। आरोपी आए दिन मेरी फील्डिंग करते हैं। वहीं कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।