उत्तराखंड: फैक्ट्री के गेट पर गंडासा लेकर पहुंचा निलंबित कर्मी, गार्ड पर किया हमला.. मचा हंगामा

निलंबित कर्मचारी ने फैक्ट्री के गेट पर सुरक्षाकर्मी पर गंडासे से हमला किया, और फैक्ट्री के अधिकारियों को गंडासे से काटने की धमकी दी...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Suspended worker: Suspended worker created ruckus in factory
Image: Suspended worker created ruckus in factory

हरिद्वार: यहां एक टायर फैक्ट्री के निलंबित कर्मचारी ने फैक्ट्री के गेट पर पहुंचकर हंगामा किया और सुरक्षाकर्मी पर गंडासे से हमला कर दिया। निलंबित कर्मचारी ने फैक्ट्री के अधिकारियों को गंडासे से काटने की धमकी दी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Suspended worker created ruckus in factory

जनपद हरिद्वार के लक्सर में गोवर्धनपुर मार्ग पर स्थित कैवंडिश टायर फैक्ट्री में हाल ही में हड़ताल हुई थी। जिस दौरान अनुशासनहीनता के कारण कुछ कर्मचारियों को निलंबित, और तीन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया। इनमें फैक्ट्री यूनियन का एक पदाधिकारी सहीपाल भी शामिल हैं. जो कि लक्सर के कुंआखेड़ा गांव के निवासी हैं। सहीपाल को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया था।

सुरक्षाकर्मी पर गंडासे से हमला

बीते गुरूवार की शाम को आरोपी सहीपाल हाथ में गंडासा लेकर फैक्ट्री के गेट पर पहुंचा और अधिकारियों को गाली देने लगा। आरोपी ने निलंबन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए फैक्ट्री के अधिकारियों को गंडासे से काटने की धमकी दी। इस दौरान फैक्ट्री के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी सहीपाल ने वहां मौजूद एक सुरक्षाकर्मी पर गंडासे से हमला कर दिया, जिससे वो बाल-बाल बचा। सुरक्षाकर्मियों के शोर मचाने पर आसपास के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी, और वहां से भाग निकला।

सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई घटना

ये पूरी घटना फैक्ट्री के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। इस मामले में फैक्ट्री के एचआर हेड आलोक कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने जानकारी दी कि आरोपी सहीपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी कर्मचारी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।