दुकान के मालिकों ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण एक दुकान में आग लगी। जिसके बाद आग अन्य दुकानों में भी फैल गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है...
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: 5 shops caught fire in Bhawali market
नैनीताल: भवाली के देवी मंदिर के निकट स्थित पांच दुकानों और उनके ऊपर बने मकान भीषण आग से जलकर खाक हो गए। एक दुकान में लगी आग ने चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया और मुख्य बाजार आग की लपटों से धधक उठा जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर पहुँचने में काफी समय लगा, तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
5 shops caught fire in Bhawali market
बीते सोमवार शाम लगभग आठ बजे नैनीताल जिले के भवाली में देवी मंदिर के निकट बाजार में एक दुकान में आग लग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक चार और दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने-अपने घरों से बाल्टी और डिब्बों में पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से रात करीब 10:30 बजे आग पर काबू पाया।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
दुकान के मालिकों ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण एक दुकान में आग लगी। जिसके बाद आग अन्य दुकानों में भी फैल गई। आग लगने से लाखों के सामान और रुपये का नुकसान हुआ है, व्यापारियों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। बाजार में आग के चलते ऊर्जा निगम ने बाजार क्षेत्र के एक फीडर की लाइट सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी थी। एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली तीन घंटे तक बंद रही। जल संस्थान के आरपी डोभाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए विभाग की ओर से फायर ब्रिगेड वाहनों में पानी के टैंकर भराए।
भीषण आग के कारण सड़क पर लगा ट्रैफिक
SDO मनोज तिवारी ने जानकारी दी कि आग लगने की सूचना मिलते ही तीन घंटे तक बिजली बंद रही। इसके अलावा मुख्य मार्ग के समीप दुकानों में लगी भीषण आग के कारण सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे घटनास्थल से काफी दूरी पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ प्रमोद शाह ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच की। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। मंगलवार को जांच के बाद आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान का पता लग पाएगा।