उत्तराखंड: 15 राज्यों में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार.. 4 बदमाश फरार

कोतवाली साइबर सेल और एसओजी टीम ने साइबर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है....
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Cyber Fraud Gang: Cyber   fraud gang busted in 15 states
Image: Cyber fraud gang busted in 15 states

उधमसिंह नगर: कोतवाली साइबर सेल और एसओजी टीम ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने अब तक गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गिरोह के चार सदस्य अभी भी फरार हैं।

Cyber ​​fraud gang busted in 15 states

पुलिस के अनुसार, 29 मई को रुद्रपुर के एक निवासी ने अपने खाते से लगभग 50 हजार रुपए के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, जांच के दौरान टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इसके बाद बीते 30 मई 2025 को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनोज सैनी और अजय सैनी निवासी काशीपुर बताया. उन्होंने बताया कि वे लोग ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को लालच देते थे, फिर उनका भरोसा जीतने के बाद उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे।

15 अलग-अलग राज्यों में धोखाधड़ी

आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह अब तक 15 अलग-अलग राज्यों में लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी मनोज सैनी ने कहा कि उसने अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और चेक बुक अजय सैनी के जरिए पोरस कुमार (उर्फ पुष्पेन्द्र ) और सत्यपाल को दिए थे। इन खातों से ₹3 करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ था, इसके कमीशन के रूप में सत्यपाल ने मनोज सैनी को ₹70,000 बैंक खाते में भेजे थे। पुलिस टीम मनोज द्वारा बताए गए आरोपियों (पुष्पेन्द्र और सत्यपाल) की तलाश में दबिश दे रही थीं।

दो आरोपी रामपुर रोड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बीते 5 जून 2025 को आरोपी सत्यपाल सिंह और पोरस कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र, को रामपुर रोड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश राज्य के मुरादाबाद जनपद के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे आगरा निवासी बसंत और ग्वालियर निवासी रोहित सोनी और शेरु चौहान के साथ मिलकर ठगी करते थे। उन्होंने आगे बताया कि मनोज सैनी के खाते और संबंधित दस्तावेज उन्होंने बसंत, रोहित सोनी और शेरु चौहान को दिए थे। प्रत्येक खाते के लिए खाताधारकों का कमीशन देकर उन्हें लगभग ₹80,000 मिलते थे।

गिरफ्तार आरोपियों से ये सामान हुआ बरामद

पुलिस टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने रितिक, निवासी जिला आगरा, और विशुराज मोर्या उर्फ व्योम मोर्या, निवासी बिजनौर, को भी गिरफ्तार किया। लेकिन गिरोह के अन्य चार सदस्य, रोहित कुमार, बसंत, रोहित सोनी निवासीऔर शेरु चौहान अब भी फरार हैं। टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 1 डोंगल, 4 पासबुक, 13 चेक बुक, 21 चेक (भरे हुए), 2 बैंक जमा पर्ची, 12 ATM कार्ड, 1 अदद डायरी, 2 अदद किट (चेक बुक, ATM कार्ड, खाते का सिम), 2 QR स्कैनर, 1 मोटरसाइकिल,1 कार (स्विफ्ट) बरामद की है।