सहकारिता विभाग के तहत जिला सहकारी बैंकों और राज्य सहकारी बैंकों के वर्ग-1, 2 और 3 के कुल 177 रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Recruitment for 177 posts of cooperative banks
देहरादून: उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में 177 रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती होने वाली है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस भर्ती प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए।
Recruitment for 177 posts of cooperative banks
उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि सहकारिता विभाग के तहत जिला सहकारी बैंकों और राज्य सहकारी बैंकों के वर्ग-1, 2 और 3 के कुल 177 रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी। इसमें वर्ग-1 के अंतर्गत वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के 8 पद, वर्ग-2 में कनिष्ठ शाखा प्रबंधक के 65 पद और वर्ग-3 के तहत लिपिक/कैशियर के 104 पद शामिल हैं।
जल्द जारी होगा भर्ती विज्ञापन
डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और शीघ्र ही भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस भर्ती का उद्देश्य सहकारी बैकों में रिक्त पदों को भरकर उनकी कार्यक्षमता को और बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (IBPS) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
सहकारी बैंकों के वित्तीय लेनदेन बढ़ोतरी
डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में सहकारी बैंकों का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। जिला सहकारी एवं राज्य सरकारी बैंकों में वित्तीय लेन-देन पहले की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। सहकारी बैंकों में भी बाकी बैंकों कैसी बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, जगह-जगह नये एटीएम खोले गये हैं। चारधाम यात्रा मार्ग, पर्यटक स्थलों व दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल एटीएम वैन के माध्यम से भी सेवाएं दी जा रही है। सहकारी बैंकों में 177 पदों पर की भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।