गांव के ही इंदर सिंह पुत्र खुदू सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र भूरा सिंह व उनके साथ रविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, हरगुन सिंह पुत्र हरचू सिंह राजनीतिक द्वेष के चलते अभद्रता कर गाली-गलौच करने लगे तथा मारपीट की...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: After announcing to contest election opponents attacked
उधमसिंह नगर: एक व्यक्ति द्वारा ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की घोषणा करने पर पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
After announcing to contest election opponents attacked
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम किलावली निवासी अनूप सिंह पुत्र बचन सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव में एक बैठक हुई, जिसमें समाज के व्यक्तियों ने उससे ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उसने आरोप लगाया कि 16 जून को वह गुरुद्वारे में हॉल की सफाई का कार्य कर रहा था। इस दौरान वहां गांव के ही इंदर सिंह पुत्र खुदू सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र भूरा सिंह व उनके साथ रविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, हरगुन सिंह पुत्र हरचू सिंह राजनीतिक द्वेष के चलते अभद्रता कर गाली-गलौच करने लगे तथा मारपीट की।
चाकू से आंख पर किया वार
इस दौरान रविंदर ने कृपाण वाले चाकू से उसकी दायीं आंख पर वार कर दिया, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। सके पिता बचन सिंह, चाचा सतवन्त सिंह, अशोक सिंह, बलवीर सिंह व आस पास के अन्य लोगों के आने पर आरोपी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।