उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रदेश में पुलिस विभाग के अंतर्गत लगभग 2000 रिक्त आरक्षी पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: UKSSSC extended exam date of Police Constable
देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल के पदों की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा। वास्तव में, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की प्रस्तावित लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
UKSSSC extended exam date of Police Constable
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रदेश में पुलिस विभाग के अंतर्गत लगभग 2000 रिक्त आरक्षी पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है। आयोग ने आरक्षी पदों की भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख और दक्षता परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। पुलिस आरक्षी पदों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 24 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक उत्तराखंड के 17 परीक्षण केंद्रों में संपन्न की गई थी। पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षी पदों की भर्ती परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर आयोग ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
शारीरिक परीक्षा के परिणामों पर रोक
UKSSSC ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए नई तिथि निर्धारित की है, अब ये भर्ती परीक्षा 6 जुलाई के बजाय 27 जुलाई 2025 आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव शिवकुमार बरनवाल ने भर्ती कीलिखित परीक्षा की प्रस्तावित नई तारीख भी जारी की गई है। नैनीताल उच्च न्यायालय में इस भर्ती के शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षा के परिणामों के खिलाफ चुनौती दायर की गई है, याचिका दायर होने के बाद नैनीताल हाईकोर्ट ने शारीरिक परीक्षा के परिणामों पर रोक लगा दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने प्रस्तावित तिथि को स्थगित कर नई तिथि जारी की है।