पोलिंग बूथ से बाहर निकलने के लगभग दस मिनट बाद ही उन्होंने परिजनों को बताया कि उनके सीने में दर्द हो रहा है। लेकिन जब तक उनके परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बुजुर्ग की मृत्यु हो गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: old man died 10 minutes after voting in Rudraprayag
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के 12 जिलों में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई। सुबह से ही मतदान के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लेकिन यहां रुद्रप्रयाग की जखोली ब्लॉक में एक 77 वर्षीय बुजुर्ग की वोट देने के कुछ मिनट बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
old man died 10 minutes after voting in Rudraprayag
आज बृहस्पतिवार 24 जून को उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. इसी तरह रूद्रप्रयाग जिले के तीनों ब्लॉकों के सभी पोलिंग बूथों पर भी सुबह से शाम तक मतदाताओं की भीड़ लगी रही. लेकिन इसी बीच जखोली ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के जयंती गांव के निवासी 77 वर्षीय ब्राह्मी दत्त थपलियाल आज दोपहर बाद अपने परिजनों के साथ गाड़ी से पोलिंग बूथ बरसिर पहुंचे। जहां उन्होंने मतदान स्थल पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वोटिंग के 10 मिनट बाद पड़ा दिल का दौरा
पोलिंग बूथ से बाहर निकलने के लगभग दस मिनट बाद ही उन्होंने परिजनों को बताया कि उनके सीने में दर्द हो रहा है। लेकिन जब तक उनके परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। मृतक ब्राह्मी दत्त थपलियाल जयंती गांव में ग्रेन डीलर भी थे। अब कल शुक्रवार की सुबह गांव के पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ऊखीमठ ब्लॉक में हुई सर्वाधिक वोटिंग
आपको बता दें कि आज रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली विकासखंडों में कुल 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। आज सुबह 8 बजे से जिले के सभी 459 पोलिंग बूथों पर 280 ग्राम प्रधान, 103 क्षेत्र पंचायत, 18 जिला पंचायत और 50 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हुआ। जिले में पंजीकृत 2,04,062 मतदाताओं में से 1,16,957 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के तीनों विकासखंडों में से ऊखीमठ ब्लॉक में सर्वाधिक 62.85% वोट पड़े।