नकली CBI अधिकारी ने डॉक्टर दंपति को हाउस आरेस्ट कर उनके घर और क्लिनिक को खंगाला, नगदी नहीं मिल पाई तो आरोपी उनको गोली मारने की धमकी देने लगा..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Doctor couple held hostage by fake CBI officer
उधमसिंह नगर: किच्छा कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नकली सीबीआई अधिकारी ने होम्योपैथी डॉक्टर और उनकी पत्नी को दो घंटे तक हाउस अरेस्ट कर लिया। आरोपी ने नकदी की व्यवस्था करने की बात कहकर दोनों को गोली मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
Doctor couple held hostage by fake CBI officer
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. गौरांग मोहपात्रा रोज की तरह अपने क्लिनिक में बैठे थे। दोपहर करीब 2 बजे एक व्यक्ति सूट-बूट पहनकर क्लिनिक पहुँचा और उसने बताया कि वो सीबीआई अधिकारी है। डॉक्टर को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया, कि उससे पहले ही आरोपी ने डॉक्टर और उनकी पत्नी का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया।
डॉक्टर दंपती को दी गोली मारने की धमकी
इसके बाद आरोपी ने दम्पति से घर और क्लिनिक में मौजूद नकदी के बारे में पूछताछ की। डॉक्टर ने जब बताया कि उनके पास नकदी नहीं है, तो इस बात पर आरोपी भड़क गया और उनको गोली मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद आरोपी ने पूरा घर और क्लिनिक खंगाला, लेकिन कोई रकम हाथ नहीं लगी। करीब दो घंटे तक डॉक्टर और उनकी पत्नी को हाउस अरेस्ट रखने के बाद आरोपी पैसे का इंतजाम करने की बात कहकर फरार हो गया। डॉक्टर दंपति ने इस मामले में किच्छा कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज की है।
पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज
सूचना मिलते ही किच्छा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। इस घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें आरोपी व्यक्ति क्लिनिक में बैठा उनसे बातचीत करता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो अब इस अब मामले की जाँच करेगी।
सीओ सितारगंज भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि, "पुलिस की विशेष टीम इस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी की तलाश करने के लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। पुलिस ततें बहुत जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लेगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"