Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुड़की: भविष्यवाणी करने का ढोंग कर महिलाओं को लूटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोगों को सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मोबाइल फोन नगदी और अन्य सामान बरामद किया है।
कुछ दिन पहले एक महिला ने रुड़की पुलिस को ताहिर देते हुए बताया था की उसके साथ दो युवकों ने भविष्यवाणी का झांसा देकर लूटपाट की है। तहरीर के मुताबिक रुड़की में नगर निगम पुल के पास खड़ी एक महिला से दो अज्ञात युवक बात करने लगे, अपने आप को भविष्यवक्ता बढ़कर दोनों युवक महिला की पारिवारिक परेशानियों पूछने लगे। इसके बाद युवकों ने महिला की पारिवारिक परेशानियों का हल बताने के लिए महिला से उसके कान के कुंडल और अन्य गहनों के साथ मोबाइल फोन और ₹1200 एक पोटली में रखवा दिए और मौका देख कर फरार हो गए।
महिला ने इसके बाद सिविल लाइन कोतवाली में घटना की तहरीर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद सोनाली पार्क के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक, जिनका नाम शादाब और साजिद बताया गया है, ने कबूल किया है कि वो एक गिरोह से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने इससे पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों लोगों को सम्मोहित कर ठगी करते थे, आरोपियों में से शादाब हरिद्वार का रहने वाला है जबकि साजिद सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। दोनों के पास से महिला के फोन सहित गहनों को बेचकर हासिल की गई रकम भी बरामद हुई है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वह इस तरीके के धोखेबाजों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।