उत्तराखंड: घरवालों से लड़कर टंकी पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने आत्महत्या करने से बचाया

चौकी इंचार्ज ने युवक को आर्थिंक तंगी से उबरने के लिए सहायता का आश्वासन दिया। घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिसकर्मियों के समझाने पर युवक नीचे उतर आया। युवक के सकुशल नीचे उतरने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Police saved a youth: Police saved a youth from committing suicide
Image: Police saved a youth from committing suicide

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के एक गांव में परिजनों से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे रहे युवक को मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा।

Police saved a youth from committing suicide

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत, हबीबपुर गांव के एक युवक की पैसों को लेकर परिजनों से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। हबीबपुर गांव के ग्राम प्रधान के सूचना देने पर रायसी चौकी इंचार्ज एसआई नीरज रावत पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों के पूछताछ करने पर सामने आया कि युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और पैसों को लेकर परिजनों से झगड़ा होने के बाद टंकी पर चढ़ा है। पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को समझाया।

घंटों समझाने के बाद माना युवक

चौकी इंचार्ज ने उसे आर्थिंक तंगी से उबरने के लिए सहायता का आश्वासन दिया। घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिसकर्मियों के समझाने पर युवक नीचे उतर आया। युवक के सकुशल नीचे उतरने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें। असफलता और मानसिक तनाव के कारण बच्चे ऐसे खौफनाक कदम उठाते हैं। इसलिए अपने बच्चों के साथ खुलकर बात कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करें।