Uttarakhand: ड्यूटी के लिए न्योछावर कर दी जिंदगी, पुलिस स्मृति दिवस पर चार शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते मंगलवार को आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कहा कि शहीदों द्वारा राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए दी गई कुर्बानियां कभी भुलाई नहीं जा सकतीं हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
पुलिस स्मृति दिवस: Tribute paid to 4 martyred soldiers on Police Memorial Day
Image: Tribute paid to 4 martyred soldiers on Police Memorial Day

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर बीते एक साल में शहीद हुए राज्य के चार पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को बीमा राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर सीएम ने बताया कि प्रदेश में पुलिस विभाग में खाली पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।

Tribute paid to 4 martyred soldiers on Police Memorial Day

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते मंगलवार को आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कहा कि शहीदों द्वारा राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए दी गई कुर्बानियां कभी भुलाई नहीं जा सकतीं हैं। बीते एक साल में उत्तराखंड पुलिस के चार जवानों ने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्तराखंड पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा, प्राकृतिक आपदाएं, वीवीआईपी सुरक्षा, नशा तस्करी, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियंत्रण जैसी अनेक चुनौतियों का पुलिस ने बेहद कुशलता से सामना किया है।

125 पदों पर प्रमोशन प्रक्रिया जारी

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिछले कुछ सालों में 6,000 से अधिक नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। सरकार राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चला रही है। सीएम धामी कहा कि प्रदेश में पुलिस विभाग में खाली पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। इसके अलावा लगभग 125 पदों पर प्रमोशन प्रक्रिया जारी है। उत्तराखंड खेल नीति के अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में भर्ती का अवसर मिलेगा। राज्य स्थापना के 25वें वर्षगांठ पर पुलिस जवानों को रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। पुलिस आवासीय भवनों के निर्माण के लिए हर वर्ष 100 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी, जो लगातार तीन वर्षों तक जारी रहेगी। प्रदेश में SDRF के लिए 162 नए पद सृजित किए जाएंगे और नई कंपनी बनाई जाएगी। SDRF के जवानों के लिए 5 नए बैरक बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के अंत में कहा कि सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड पुलिस आने वाले समय में भी अपने पराक्रम और सेवा भावना से राज्य का गौरव बढ़ाती रहेगी।