Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पहाड़ों में भालू का हमले की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। यहां विकासखंड भटवाड़ी के पाही गांव में आज भालू ने पशुशाला जाती हुई 65 वर्षीय महिला पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले के विकासखंड भटवाड़ी के पाही गांव की 65 वर्षीय रूक्मणी देवी, पत्नी सुरेंद्र सिंह, हर दिन दोपहर लगभग तीन बजे मवेशियों को चारा देने के लिए छानी (पशुशाला) जाया करती हैं। रूक्मणी देवी हर दिन की तरह आज सोमवार को भी छानी की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह छानी के पास पहुंचीं, झाड़ियों में घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया।
भालू के अचानक हमले से रूक्मणी देवी गिर पड़ीं, कुछ मिनटों तक उन पर हमला करता रहा। भालू के हमले से उनके शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। रूक्मणी देवी की चीख-पुकार सुनकर नजदीकी आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने सामूहिक शोर मचाकर और डंडों की मदद से भालू को वहां से खदेड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।