26 जनवरी तक दिल्ली को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित किए जाने के कारण इंडिगो की दिल्ली–पंतनगर सुबह वाली उड़ान 6E-7324 रद्द कर दी गई है। हालांकि दूसरी फ्लाइट 6E-7156 तय समय पर संचालित रहेंगी..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Delhi-Pantnagar route will remain closed until January 26th
उधमसिंह नगर: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में हवाई सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने का असर दिल्ली–पंतनगर हवाई सेवा पर भी पड़ रहा है। सुरक्षा कारणों से दिल्ली को 26 जनवरी तक नो-फ्लाई जोन घोषित किए जाने के चलते इस रूट पर उड़ान संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में इंडिगो की दिल्ली–पंतनगर की पहली दैनिक उड़ान को 26 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है।
Delhi-Pantnagar route will remain closed until January 26th
पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इंडिगो की पहली दैनिक उड़ान 6E-7324 को 26 जनवरी तक के लिए रद्द किया गया है। यह फ्लाइट सामान्यतः सुबह के समय संचालित होती थी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय एयर स्पेस सिक्योरिटी और गणतंत्र दिवस से जुड़ी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
दूसरी उड़ान 6E-7156 तय समय पर चलेगी
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इंडिगो की दूसरी फ्लाइट 6E-7156 अपने निर्धारित समय पर संचालित होती रहेगी। यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर पंतनगर एयरपोर्ट पर शाम 4:05 बजे पहुंचेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस उड़ान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
टिकट रिफंड और वैकल्पिक व्यवस्था
एयरपोर्ट निदेशक ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस द्वारा वैकल्पिक उड़ानों में समायोजन या टिकट रिफंड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन और एयरलाइन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।