उत्तराखंड: महिला ने HIV पॉजिटिव होने की बात छिपाकर की शादी, पति ने 6 लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

कलियर निवासी युवक ने पत्नी और उसके मायके पक्ष पर विवाह से पहले HIV पॉजिटिव होने की जानकारी छिपाकर धोखे से शादी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Hidden HIV case: Husband Accuses Wife of Hiding HIV Status Before Marriage
Image: Husband Accuses Wife of Hiding HIV Status Before Marriage

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद स्थित कलियर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष पर विवाह से पूर्व गंभीर बीमारी की जानकारी छिपाकर धोखे से शादी कराने, बाद में अवैध धन की मांग और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Husband Accuses Wife of Hiding HIV Status Before Marriage

जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम जसवावाला निवासी सचिन कुमार सैनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 2023 को सोनल सैनी, निवासी ग्राम चमनपुरा, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी की तबीयत लगातार खराब रहने लगी। पीड़ित के अनुसार, उसने कई स्थानों पर पत्नी का इलाज कराया, लेकिन स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वह पत्नी को महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून लेकर गया, जहां जांच के दौरान पत्नी के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण तीसरे स्तर पर है, जो कई वर्षों में विकसित होता है।

पहले से थी बीमारी की जानकारी, फिर भी कराई शादी

सचिन कुमार सैनी का आरोप है कि उसकी पत्नी के माता-पिता और अन्य परिजनों को इस गंभीर बीमारी की जानकारी पहले से थी। इसके बावजूद इस तथ्य को छिपाकर धोखे से उसकी शादी कराई गई। पीड़ित का कहना है कि यदि उसे पहले यह जानकारी दी जाती, तो वह यह विवाह कभी नहीं करता। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बीमारी का खुलासा होने के बाद ससुराल पक्ष द्वारा उससे और उसके परिवार से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इस घटना के बाद से वह और उसका परिवार भय और मानसिक तनाव में है। पीड़ित ने बताया कि जांच में वह स्वयं एचआईवी निगेटिव पाया गया है। इसके बावजूद उसे सामाजिक, मानसिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सोनल सैनी, सुशील सैनी, सूचित सैनी, मिथलेश सैनी, सोनू और मांगेराम, सभी निवासी ग्राम चमनपुरा, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।