Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ग्राम बहादुरगंज की एक महिला ने कोतवाली में पहुंचकर एसआई कुसुम रावत को तहरीर देकर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कोतवाली पहुंचे और एसएसआई को पूरी घटना से अवगत कराया।
बहादुरगंज निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने विधायक निधि से 18 लाख रुपए मंदिर निर्माण कराने के लिए दिया था। मंदिर निर्माण कार्य में अनियमिताओं एवं धांधली को लेकर जांच कराने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि अशोक कुमार द्वारा जांच को बाधित करने के लिए छेड़छाड़ का आरोप लगाकर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है और पूरा गांव एकजुट है। पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्तमान में ठेकेदार है और वही मंदिर निर्माण कार्य कर रहा है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मंदिर में ताला लगा दिया है और मंदिर में पुराना रेता बजरी लगाकर निर्माण कराया गया। मंदिर के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण इससे हिसाब मांग रहे हैं तो वह छेड़छाड़ व मारपीट का षड्यंत्र रच रहा है। वहीं ठेकेदार अशोक कुमार ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है। एसएसआई विक्रम धामी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।