उत्तराखंड: नशे में धुत्त XUV कार चालक का तांडव, दर्जनों लोगों को मारी टक्कर.. एक गंभीर घायल

काशीपुर में नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
hit and run case: Drunk Driver Goes on Rampage in Kashipur
Image: Drunk Driver Goes on Rampage in Kashipur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर में रविवार देर रात एक नशे में धुत कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। मोहल्ला कटोराताल खालसा क्षेत्र में एक्सयूवी कार सवार ने बेकाबू होकर दर्जनों लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Drunk Driver Goes on Rampage in Kashipur

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने पहले सड़क पर खड़ी बाइकों को टक्कर मारी और फिर लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान करीब आधा दर्जन बाइक, ई-रिक्शा और एक परचून की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह और तेज गति से वाहन भगाकर भाग निकला।

एक युवक गंभीर रूप से घायल

घटना के दौरान राशिद हुसैन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार उसके पैरों पर चढ़ गई, जिससे उसकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया। उसे तुरंत मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

आरोपी चालक मौके से फरार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी चालक अपने एक दोस्त को छोड़ने मोहल्ला खालसा आया था। इसी दौरान नशे की हालत में उसने संतुलन खो दिया और हादसा कर बैठा। लोगों द्वारा पीछा करने पर वह अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कार जब्त कर दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इस घटना ने एक बार फिर नशे में ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है।