उत्तराखंड में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा..दो युवकों की मौत, 1 गंभीर

रुड़की के पीरपुरा अंडरपास के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Roorkee accident news: Two minor bike riders died after colliding with truck
Image: Two minor bike riders died after colliding with truck

रुड़की: रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

Two minor bike riders died after colliding with truck

जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक अब्दुल कलाम चौक से होते हुए हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक Roorkee के मंगलौर क्षेत्र में पीरपुरा अंडरपास के पास पहुंचा, उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो नाबालिक युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतकों और घायल की पहचान

अयान (16) की मौके पर मौत
मोहम्मद रकीब (17) की मौके पर मौत
मोहम्मद साकिब (16) गंभीर रूप से घायल

ट्रक चालक हिरासत में, जांच जारी

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तीनों युवक Roorkee के जबरदस्तपुर, कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। खासकर नाबालिगों का एक ही बाइक पर सवार होना और तेज रफ्तार वाहन बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।