Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: सितारगंज क्षेत्र में एक छोटी सी बात ने खौफनाक रूप ले लिया। सितारगंज के सिडकुल क्षेत्र स्थित ग्राम पहाड़ी उकरौली में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कुत्ते के भौंकने को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी जगपाल वर्मा ने कथित रूप से तमंचे से फायरिंग कर दी।
घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। आरोपी अपनी पत्नी धनदेई के साथ दीपक के मौसा धरमवीर के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद हथियार लेकर लौटा और दीपक की मौसी शांति देवी पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी ने धरमवीर पर भी कई राउंड फायर किए, लेकिन दीपक बाल-बाल बच गया। आगे पढ़िए
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने थाना सितारगंज में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है।