Uttarakhand: उत्तराखंड में 24 साल की दिव्या की खुदकुशी से हड़कंप, मरने से पहले दोस्त को भेजा मोबाइल का पिन

Kathgodam suicide case: काठगोदाम के चांदमारी में 24 वर्षीय युवती दिव्या आर्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले दोस्त को फोन का PIN भेजा, पुलिस जांच में जुटी।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kathgodam suicide case: 24-Year-Old Woman Dies by Suicide in Kathgodam
Image: 24-Year-Old Woman Dies by Suicide in Kathgodam

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित Kathgodam थाना क्षेत्र के चांदमारी में 24 वर्षीय युवती दिव्या आर्या ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

24-Year-Old Woman Dies by Suicide in Kathgodam

पुलिस के अनुसार, एमबीजी कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा दिव्या आर्या ने 12 अप्रैल की रात आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने एक दोस्त को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए मोबाइल का PIN कोड भेजा। इस मैसेज के बाद दोस्त को शक हुआ और उसने तुरंत उसे कॉल करना शुरू कर दिया। अनहोनी की आशंका के चलते युवक ने युवती को करीब 40 बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह सीधे उसके घर पहुंचा, जहां उसे युवती की आत्महत्या की जानकारी मिली। परिजन तुरंत युवती को Haldwani Base Hospital लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे पढ़िए

परिवार की स्थिति भी रही चुनौतीपूर्ण

बताया जा रहा है कि मृतक दिव्या चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके पिता की करीब एक साल पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। मां घरों में काम कर किसी तरह अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं। ऐसे में दिव्या भी परिवार के लिए एक बड़ा सहारा मानी जा रही थीं।

पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल जब्त

इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। एसआई कुमकुम धनिक के अनुसार, शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।