Uttarakhand: उत्तराखंड में यहां गरजेगा बुलडोजर, अवैध मस्जिद-मजारें होंगी ध्वस्त; 18 अप्रैल की डेडलाइन

Udham Singh Nagar bulldozer: ये अवैध निर्माण हरिपुरा जलाशय की डाउन स्ट्रीम में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Udham Singh Nagar bulldozer: Bulldozer action against illegal shrines in Udham Singh Nagar
Image: Bulldozer action against illegal shrines in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। हरिद्वार से लेकर रुद्रपुर, नैनीताल, देहरादून, रुड़की में अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।

Bulldozer action in Udham Singh Nagar

इस बीच अगली खबर उधम सिंह नगर के गूलरभोज से है। यहां अवैध निर्माणों पर प्रशासन का पीला पंजा चलने वाला है। जी हाँ… यहाँ कोपा ठंडा नाला में कुछ अवैध मस्जिदें और मजारें बनी हैं। ये अवैध निर्माण हरिपुरा जलाशय की डाउनस्ट्रीम में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। बताया गया है कि यहां एक मस्जिद और दो मजारों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी है। आगे पढ़िए..

Bulldozer action in Gular Bhoj

चार महीने पहले ही इस अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी कर लिया गया था। अब इस अवैध निर्माण को दो दिन में हटा लिया जाएगा। बताया गया है कि अवैध निर्माण को हटाने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल तय की गई है। आज एसडीएम ऋचा सिंह के साथ सिंचाई विभाग और तहसील प्रशासन ने चिह्नित किए गए अवैध निर्माणों पर नोटिस चस्पा किया है। इस नोटिस में अवैध निर्माण को हटाने की डेडलाइन 18 अप्रैल तक तय की गई है। तो किल मिलाकर यहां अवैध निर्माण तैयार करने वालों के पास सिर्फ 1 दिन का समय बचा है। देखना होगा कि आगे क्या होता है।