Uttarakhand Weather Update: आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट, मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर जारी

उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में बारिश, तेज हवाएं और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बद्रीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि देहरादून समेत मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Upadate 23 May 2026
Image: Uttarakhand Weather Upadate 23 May 2026

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मैदानी इलाकों में जहां तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाएं और बर्फबारी की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 23 May 2026

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज 23 मई को उत्तराखंड के 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आज Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। इसके अलावा अन्य पहाड़ी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
आईएमडी के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए..

Dehradun में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश, गरज-चमक या धूल भरी आंधी चल सकती है। 24 और 25 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि दोपहर और शाम के समय हल्के बादल छाने की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में फिर से 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।